Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन में आबकारी का छापा,ड्राई-डे पर हो रही थी पंजाब और दिल्ली के अवैध शराब की तस्करी…

रायपुर :

रायपुर आबकारी विभाग ने ड्राई-डे पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। रायपुर रेलवे स्टेशन में आबकारी विभाग और रेलवे पुलिस बल ने दिल्ली और पंजाब की महंगी ब्रांड की अवैध शराब की जब्ती की है।

रायपुर रेलवे स्टेशन में आबकारी विभाग के अलावा अन्य स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर 190.54 बल्क लीटर अवैध शराब की जब्ती की है, जिसकी कीमत 91000 रुपए है।

आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग के सभी कार्यपालिक स्टाफ के साथ ADEO जेबा खान और ESI नीलम स्वर्णकार की सक्रिय भूमिका रही।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version