Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर मिली लाश,जताई जा रही आत्महत्या की आशंका, मंगलवार की रात से गायब था शख्स…

रायपुर :

रायपुर में रेलवे ट्रैक पर एक शख्स की लाश मिली है। ट्रैक पर व्यक्ति का सिर धड़ से अलग पाया गया। बताया जा रहा है कि शव रेलवे फाटक से कुछ मीटर की दूरी पर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शख्स ने आत्महत्या की है। पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान पंडरी इलाके के गांधी नगर निवासी गोलू सोरठे के रूप में हुई है। गोलू बिजली फिटिंग का काम करता था। मंगलवार की रात को वो गायब था, फिर अगले दिन सुबह उसकी लाश पटरी पर मिली।

आसपास मौजूद लोगों ने दी सूचना

मोवा फाटक के आसपास रहने वाले लोगों ने बुधवार की सुबह पटरी पर सिर कटी लाश देखी। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है, जिससे मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस को अभी कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी है। मामले की जांच की जा रहा है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version