Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

स्कूटी सवार महिला की कालेज जाते समय हुई दुर्घटना, हो गयी मृत।

बिलासपुर: 26 फरवरी 2023

 मस्तूरी थाना क्षेत्र में स्कूटी से कॉलेज जा रही युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिसमें नवविवाहिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है । नवविवाहिता बिलासपुर के डी. पी.कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी । कॉलेज जाते वक्त मस्तूरी तहसील दफ्तर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि मृत युवती मनीषा वर्मा जोंधरा क्षेत्र के चिसदा की थी रहने वाली थी । जानकारी के मुताबिक मृतिका की हाल ही में विवाह संपन्न हुआ था।

Exit mobile version