Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ओडिशा से तमिलनाडु तक बनी द्रोणिका से बदला मौसम मिली गर्मी से राहत…

रायगढ़ :

 रायगढ़ रविवार को सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे, थोड़ी देर तक बादल गरजे भी लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर को धूप खिली। शाम को फिर बादल छाए। तापमान में बदलाव से शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। पिछले हफ्ते तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा था। अनुमान है कि अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी भी होगी। तापमान के 37 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा से विदर्भ मराठवाड़ा होते हुए तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी है। प्रदेश में नमी आने की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ। अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। रविवार को आसमान में इस तरह छाए रहे बादल।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version