Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की पेशी आज,शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए EOW फिर मांगेंगी रिमांड…

रायपुर :

मिली जानकारी के मुताबिक 3 दिनों की पूछताछ ने EOW को कोई जानकारी नही मिली है। ढेबर और अरविंद से पूछताछ में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का पसीना छूट रहा है। दोनो की आरोपी सवालों क जवाब नहीं दे रहे हैं। पूछताछ के दौरान उनका एक जवाब होता है कि उन्हें जानकारी नहीं है या वे ED को पहले ही सब कुछ बता चुके हैं।

दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने अरविंद सिंह और ढेबर को तीन दिन की पूछताछ के आमने सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई है। लेकिन कोई नई जानकारी हाथ नही लगी। 3 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद आज दोनों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

आबकारी उपायुक्त और जिला अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया

शराब घोटाले मामले में EOW ने ने कई आबकारी उपायुक्त और जिला अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इन सभी के नाम एफआईआर में है। अभी तक आधा दर्जन जिला अधिकारी और उपायुक्तों के बयान हो चुके हैं। इन सभी से पिछली सरकार में सक्रिय सिंडिकेट के बारे में जानकारी ली गई है।

अधिकारियों से किए ये सवाल

EOW ने बुलाए गए अधिकारियों से पूछा गया कि किस तरह से शराब का ट्रांसपोर्टेशन होता है? होलोग्राम कैसे बनाया? उसे बोतल में कैसे लगाया जाता था? ओवररेट का पैसा कैसे ऊपर वालों तक कैसे गया? कौन-कौन सिंडिकेट में शामिल था? किसकी क्या भूमिका थी? पैसों का कलेक्शन कैसे होता था? इस तरह के दो दर्जन सवाल किए गए। बयान देने पहुंचने वाले अफसरों में महिला अधिकारी भी शामिल थी।

पूर्व आबकारी मंत्री लखमा से भी होगी पूछताछ

ईओडब्ल्यू FIR में जिन लोगों के नाम हैं उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। पहले चरण में अधिकारियों को बुलाया जा रहा है। इसके बाद शराब कारोबारी और आखिर में नेताओं को बुलाया जाएगा। पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है।

शराब घोटाला मामले में EOW की FIR में दर्ज नाम

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version