Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिजली विभाग के गोडाउन में भीषण आगजनी का सीएम साय ने लिया जायजा…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। साढ़े 3 एकड़ में फैले इस गोदाम का लगभग पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया है। 9 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। देर शाम मुख्यमंत्री साय भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।

शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। करीब 4 घंटे बाद कड़ी मशक्कत करते हुए सिर्फ कुछ हिस्से की आग पर काबू पाया गया है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है।

पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version