Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में CRPF जवानों से भरी एंबुलेंस पलटी,ड्राइवर समेत 12 जवानों को आई चोट, लोहंडीगुड़ा से कोंडागांव हेडक्वाटर जा रहे थे जवान…

जगदलपुर :

बस्तर जिले के रतेंगा में शनिवार को CRPF 188 बटालियन की F कंपनी के जवानों से भरी एंबुलेंस पलट गई। हादसे में 12 जवान घायल हुए हैं। 8 जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं, जिनका डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। 4 जवानों को लोहंडीगुड़ा में ही भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी जवान एंबुलेंस के जरिए लोहांडीगुड़ा से कोंडागांव स्थित कंपनी हेडक्वॉर्टर जा रहे थे। इसी दौरान टर्निंग प्वाइंट और सड़क पर बड़े से गड्ढे में टायर फंसने से एंबुलेंस बेकाबू हो गई और हादसा हो गया। घायलों में मनोहर तिवारी, विश्वजीत रॉय, राजीव बसुमतारी, बप्पा घोष, मंजीत बसुमतारी, तिलक राज, राजकुमार, करेन मशोहारी शामिल हैं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version