Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भाकपा व श्रमिक संगठन के सदस्यों ने किया भाजपा में प्रवेश…

कोरबा :

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को बालको मंडल के दौरे पर रहे। उन्होंने कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी लीं।

इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय अल्युमिनियम श्रमिक संघ, छत्तीसगढ़ राज्य परिवहन कामगार संघ से जुड़े 100 से अधिक सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। देवांगन ने सभी को गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास की सोच नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार का विकास किया है। पहली बार यह देखने को मिला कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र से भी महापौर की कुर्सी में कोई बैठ सकता है। अभी तक फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी की बात सुनी गई थी। इस दौरान प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, लुक्की चौहान, नर्मदा लहरे, शैलेंद्र सिंह, अर्चना, राधे यादव, वैभव शर्मा समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version