Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सगाई में जा रहे 11 लोग पिकअप के पलटने से हुए घायल,9 ग्रामीण रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर, हादसे में एक की हालत नाजुक…

रायगढ़ :

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर ग्रामीणों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 9 को ज्यादा चोट लगने की वजह से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े 10 बजे चीतापाली से पिकअप में सवार होकर लगभग 12 से अधिक ग्रामीण जामपाली सगाई में जा रहे थे। इसी बीच पिकअप जब बनहर मोड़ के पास पहुंची ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे पलट गई।

9 लोग रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर पैकरा ने बताया कि पिकअप पलटने की घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 9 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छाल थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने बताया कि 11 लोगों को चोट आई है, जिसमें से 3 लोगों को रायगढ़ रेफर किया गया है, जिसमें से एक की हालत गंभीर है।

इनको किया गया रायगढ़ रेफर

विजय राठिया, लोकेन राठिया, तामेश्वर राठिया, हरभजन राठिया संजय राठिया, संतोष राठिया, कुलदीप राठिया, अजय राठिया, हलधर राठिया समेत 9 लोगों को रेफर किया गया, बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version