Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची जारी…

दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की। लिस्ट में राजस्थान और तमिलनाडू राज्य के उम्मीदवार शामिल है। अजमेर सीट से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा तमिलनाडु की तिरुनलवेली लोकसभा सीट से एडवोकेट सी. रॉबर्ट ब्रूस को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीते दिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।

ख़बरें और भी …देखते रहिये swatantrachhattisgarh.com

Exit mobile version