Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सरपंच संघ अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय की तलाश..पुलिस ने कार से बरामद किया शराब…वाहन चालक गिरफ्तार…

बिलासपुर : आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान सकरी पुलिस ने कार्रवाई कर कार से शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने शराब और कार दोनो बरामद कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि कप्तान राजनेश सिंह के निर्देश पर त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर लगातार कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।

इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि कार क्रमांक डी एल 12 सी ए 4971 से शराब का परिवनहन किया जा रहा है। सकरी पुलिस ने सकरी बायपास चौक पर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। छानबीन के दौरान कार चालक ने अपना प्रदीप श्रीवास नाम बताया।

कार चालक ने बताया कि मुरू सरपंच आदित्य उपाध्याय के कहने पर शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने महेंद्र एस यूबी गाड़ी से 60 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया। आरोपी के खिलाफ विधिवत आबकारी एक्ट 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार और शराब बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दूसरे आरोपी मुरू सरपंच आदित्य उपाध्याय की तलाश की जा रही है।जो फरार है |

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version