Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सुकमा के जगरगुंडा में बड़ा नक्सली हमला, तीन जवान शहीद 2 घायल, इलाके में बढ़ाई गई गश्त…

रायपुर, 25 फरवरी 2023

सुकमा के जगरगुंडा में डी.आर.जी. के जवान सुबह ९ बजे लगभग सर्चिंग में निकले थे | ठीक उसी समय घात लगाए बैठे नक्सालियों से सुरक्षाबलों की जगरगुंडा व् कुंदेड के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों शहीद हो गए | बस्तर आई जी सुन्दर राज पी ने घटना की पुष्टि की है | सुकमा एसपी श्री सुनील शर्मा ने शहीद जवानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में एएसआई रामु राम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा, सैनिक वैंजम भीमा शहीद हुए हैं। की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। 

Exit mobile version