Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर : धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से बटन वाली चाकू जप्त…

बिलासपुर, 15 मार्च : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। दिनांक 13.03.2024 को वॉट्सऐप के माध्यम एक सूचना मिली कि प्रभात चौक चिगराजपारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।

उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया। उनके मार्ग दर्शन में तत्काल थाना सरकण्डा की टीम को मौके पर भेजा गया जहां आरोपी चन्द्रभान सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। चंद्रभान के कब्जे से 1 धारदार बटनची चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।

नाम आरोपी : चन्द्रमान सिंह ठाकुर पिता दिलीप सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी जैतखाम के पास प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर (छ०ग०)

ख़बरें और भी ….

Exit mobile version