Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटा, कार्रवाई भी बंद…

बिलासपुर :

नगर निगम ने अपोलो रोड, गोकुल धाम, वसंत वि​हार और राज किशोर नगर चौक के आसपास के कब्जाधारियों को नोटिस देने के बाद कार्रवाई रोक दी है। वसंत वि​हार और राजकिशोर नगर चौक के पास के 82 और अपोलो रोड के 150 में 75 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया था। कब्जे के कारण यहां जाम लगता है।

कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। वसंत विहार चौक में जाम के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती है। कब्जों के कारण ट्रैफिक में काफी दिक्कतें हैं। इसे दूर करने के लिए कलेक्टर, एसपी और निगम कमिश्नर ने एक साथ दौरा कर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसका असर दिखा और निगम ने नोटिस जारी कर दिया, पर आगे कार्रवाई नहीं हो रही है।

ख़बरें और भी… हमसे जुड़ने के लिए नी चे लिम्च्क पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version