Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी रायपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा …

रायपुर:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी रायपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से हड़कंप मच गयं था। आरोपी को रायपुर से लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी को टिकरापारा थाना पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपी कमलेंद्र सिंह रायपुर के संजय नगर का रहने वाला है। आरोपी मार्केटिंग का काम करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ख़बरें और भी…हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version