Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, परीक्षा हाल में कैलकुलेटर, मोबाइल और स्मार्टवॉच बैन : सीएम साय बोले-छात्र तनावमुक्त होकर एग्जाम दें …

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 2 मार्च से 10वीं की परीक्षा शुरू होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा में 5.97 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि इस परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल, स्मार्ट वॉच ले जाना बैन है। सिर्फ मैनुअल साधारण घड़ी बच्चे अपने साथ रख सकते हैं। किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भीतर नहीं ले जाया जा सकता। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से हो रही है। बोर्ड एग्जाम में इस बार राज्य में 2475 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 180 सेंटरों को संवेदनशील की लिस्ट में रखा गया है। उधर, बोर्ड एग्जाम के लिए उड़नदस्ते की अलग-अलग टीमें बनी है। बोर्ड एग्जाम सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक होगा। सीएम विष्णुदेव साय ने स्टूडेंट्स से अपील की है कि तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें।

एग्जाम हॉल में ये जरूर करें:

ख़बरें और भी …देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

Exit mobile version