Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर ने छात्रा को रौंदा…

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने साइकिल से स्कूल परीक्षा देने जा रही छात्रा कुमारी चंचल केवट को जोरदार ठोकर मार दी। छात्रा को गंभीर चोट आने के कारण तुरंत इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। ये घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ​​​​​​देवराघाट निवासी चंचल केवट ​​​​​गांव से थोड़ी दूर ग्राम तनौद में कक्षा 9वी की छात्रा थी। रोजाना की तरह आज शनिवार को स्कूल परीक्षा देने के लिए अपने घर से साइकिल से निकली थी। इस दौरान उसकी एक सहेली भी साथ दी। दोनों अपने-अपने अलग-अलग साइकिल से जा रहे थे।

ख़बरें और भी …

Exit mobile version