Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बजरंगियों ने किया वेलेंटाइन डे का विरोध, कहा जोड़े दिखे तो कर दी जाएगी शादी…

दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ में बजरंग दल के द्वारा दुर्ग जिले में आज वेलेंटाइन डे पर चेतावनी जारी की है कि इस बार वेलेंटाइन का विरोध अलग अलग तरीके से होगा। इसके साथ ही परिजनों को आगाह कराया गया कि अपने बच्चों पर ध्यान रखें। यदि कोई प्रेमी जोड़ा नज़र आता है तो तुरंत कार्यकर्ता के द्वारा शादी करा दी जाएगी।

बात दें कि इस विरोध के चलते बजरंगी कार्यकर्ताओं ने थोक में मंगलसूत्र भी खरीद लिया है। और अपने साथ एक पंडित भी लेकर चलेंगे। इसप्रकार इस वेलेंटाइन डे का जमकर विरोध किया जाएगा।

खबरें और भी……

Exit mobile version