Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

CM साय ने राहुल की न्याय यात्रा पर कसा तंज …

रायपुर : 09 फरवरी 2024.. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो की न्याय यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए | दिल्ली से लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कथित छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले के आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा | गाँधी की यात्रा पर एक सवाल के जवाब में, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, आप सभी ने भारत छोडो का प्रभाव देखा है और अब उन्होंने न्याय यात्रा निकाली है | राज्य विधानसभा चुनावों (छत्तीसगढ़ ) के बाद कई कांग्रेस उम्मीद्वारों ने पार्टी छोड़ दी | इसलिए उन्हें पहले उनके साथ न्याय करना चाहिए |

ख़बरें और भी …www.swatantrachhattisgarh.com पर

Exit mobile version