Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मवेशियों से भरा पिकअप पकडाया, जा रहा था छत्तीसगढ़ से झारखण्ड बुचडखाना…

जशपुर: जशपुर जिले की कुनकुरी थाना पुलिस ने मवेशियों से भरा पिकअप पकड़ने में सफलता पाई है। तस्कर 11 मवेशियों को छत्तीसगढ़ से झारखंड लेकर जा रहे थे। हालांकि पुलिस को देख आरोपी पिकअप छोड़कर फरार हो गए। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोकारी के रास्ते से होकर सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक JH 01 EX 8675) में मवेशी भरकर झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम रवाना की गई। पुलिस टीम ने ग्राम मयाली पुल के पास नाकेबंदी की। यहां सफेद पिकअप जोकारी गांव की ओर से आ रहा था। नाकेबंदी देख पिकअप चालक गाड़ी मोड़कर भागने लगा। कुछ दूरी पर वो मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में लोड 11 मवेशियों की नीचे उतारा। घटनास्थल से पिकअप कीमत 4 लाख रुपए जब्त कर लिया गया। 11 मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है, जिनकी कीमत बाजार में लगभग 56 हजार रुपए है।

पुलिस ने बताया कि पिकअप में ठूंस-ठूंसकर मवेशियों को भरा गया था। अज्ञात मवेशी तस्कर के खिलाफ छग कृषक पशु परि. अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत केस दर्ज किया गया है। मवेशी तस्करी रोकने की कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक प्रमोद रौतिया, पूनम यादव, अमित एक्का, चंद्रशेखर बंजारे की अहम भूमिका रही।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version