Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर में फहराएंगे तिरंगा, रायपुर में राज्यपाल, मंत्री बृजमोहन महासमुंद, ओपी चौधरी रायगढ़ में लेंगे सलामी…

रायपुर :

छत्तीसगढ़ की सरकार, राज्यपाल, विधायक कब कहां तिरंगा फहराएंगे शैड्यूल जारी कर दिया गया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन राज्यपाल रायपुर में, मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर में होंगे। हर बार की तरह इस बार भी बस्तर से गणतंत्र की बधाई मुख्यमंत्री छत्तीसढ़ को देंगे।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में, सांसद गुहा राम अजगले सक्ती, सांसद विजय बघेल बालोद, सांसद मोहन मण्डावी कांकेर, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में, सांसद चुन्नी लाल साहू गरियाबंद, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले में, विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे।

ख़बरें और भी …www.swatantrachhattisgarh.com

Exit mobile version