Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राजस्थान में भजनलाल कल लेंगे शपथ…

राजस्थान के CM के रूप में भजन लाल शर्मा और डिप्टी CM के रूप में दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। पहली बार विधायक बने भजन लाल राज्य के 14वें CM होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा का नाम महज 15 मिनट में तय कर लिया गया, लेकिन यह इतना अप्रत्याशित था कि घोषणा के बाद बैठक में सन्नाटा छा गया, क्योंकि वह पहली बार विधायक बने हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा शर्मा का नाम प्रस्तावित करवाने के बाद विधायकों से पूछा कि अगर कोई और नाम हो तो विधायक बता सकते हैं। हालांकि, इसे आलाकमान का फैसला मानते हुए एक भी विधायक कुछ नहीं बोला और इस तरह 15 मिनट में नए मुख्यमंत्री का फैसला हो गया।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version