Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कुरूद क्षेत्र में एक रात में तीन बड़ी चोरी का मामला दर्ज …

कुरुद: शनिवार को बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग ठिकानों में चोरी को अंजाम दिया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अलग अलग घरों से सोना ,चांदी के जेवर, मोबाइल एवं नगदी सहित लाखों के माल चोरी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई | घर वालों को नींद से जागने के बाद चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गयी । सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिकों से बयान बाजी के बाद फिलहाल आरोपियों तक पहुँचने का रास्ता ढूंढ रही है |

आपको बता दें कि चोरी गए सामानों में आलमारी से सोने चांदी के जेवर एवं एक नग की-पैड मोबाइल पार कर दिया। घर वालों ने चोरी हुए समान की कीमत करीब 1.50 लाख़ बताई है। इसके बाद चोरों ने बैसाखू राम साहू के यहां पेटी में रखे नगद 10 हज़ार उड़ा लिया। गांव के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाले कल्याण साहू के घर से भी चोर ने ज़ेवर एवं एक स्क्रीन टच मोबाइल और नगदी 16 हज़ार पार कर दिया। इसके अलावा एक कपड़ा दुकान में वारदात को अंजाम दिए जाने की खबर है |

इस मामले में एसडीओपी केके बाजपेई ने बताया कि “तीन प्राथियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें करीब दो लाख की चोरी की बात कही गई है। घटना के बाद हमने साइबर सेल एवं अन्य अमले को अलर्ट कर दिया है, जल्दी ही चोर कानून के शिकंजे में होंगे ” ।

ख़बरें और भी … स्वतंत्र छत्तीसगढ़ से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version