Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के निवास के लिए नया बंगला तय,अब इस बंगले में करेंगे निवास…

रायपुर। शंकर नगर स्थित पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का बंगला अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नया निवास होगा। पारिवारिक सदस्यों ने वास्तुनुसार इस बंगले का चयन किया है।

उल्लेखनीय है कि नियमानुसार सत्ता परिवर्तन के मंत्रियों को शासकीय आवास खाली करना होता है मुख्यमंत्री निवास से सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल के सभी रिश्तेदारों ने जयसिंह अग्रवाल के बंगले का चयन किया है। बताया जाता है कि अगले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना निवास छोड़कर जयसिंह अग्रवाल के बंगले में रहने आ जाएंगे। भूपेश बघेल के परिवारजनों ने वास्तु के अनुसार बंगले का चयन किया है। इस बंगले के अलावा स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बंगले को जांचा-परखा गया लेकिन वास्तु के हिसाब से जयसिंह अग्रवाल का बंगला उन्हें उपयुक्त लगा।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version