Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा …

आज नगर निगम मुख्यालय में जुटेंगे भाजपा पार्षद .

राज्य की सत्ता में बदलाव के साथ ही अब शहर की सत्ता में भी बदलाव की मांग तेज हो गयी है | भाजपा पार्षदों ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | खबर है कि भाजपा पार्षद शहर की चारों विधानसभा सीट और 70 वार्डों में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुवे महापौर श्री एजाज ढेबर से पहले इस्तीफे की मांग करेंगे ,इस्तीफा नहीं देने पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा |

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने “स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ” से चर्चा में कहा कि आज दोपहर 12 बजे भाजपा पार्षदों की बैठक नगर निगम मुख्यालय में बुलाई गयी है | जिसमे बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जायेगी | और वर्तमान महापौर की कार्यप्रणाली पर रायशुमारी की जायेगी |

श्रीमति चौबे का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने महापौर का चुनाव ख़त्म किया और पार्षदों के दम पर महापौर का मनोनयन किया | वर्ष 2019 मे कांग्रेस को निर्दलीय पार्षदों का भी साथ मिला , जिसके चलते वे महापौर बन गए |

खबरे और भी …..

Exit mobile version