Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बाइक से गांजे की तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार…

महासमुंद। नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है | बाइक में परिवहन करते हुए पुलिस ने 40 किलो गांजा जब्त किया है. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है | जब्त गांजा की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है | यह कार्रवाई बसना पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार, परसकोल चौक बंसुला के पास मोटर सायकल FZ क्रमांक MP 17 MY 2266 के बीच में दो सफेद प्लास्टिक बोरी रखा था | वहीं बाइक सवार पुलिस वाहन को देखकर मोटर सायकल से उतर कर भागने लगे।

जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों व्यकितयों को पकड़ा और भागने का कारण पूछने पर बाइक के बीच में रखे दो सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा होना बताया. पुलिस ने बाइक में रखे 2 प्लास्टिक बोरी से 40 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा और बाइक जब्त किया. जब्त गांजा की कीमत 20,00,000 रूपये है. दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version