Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जन अदालत में नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट…

चिरंजीव शर्मा : कांकेर

कांकेर। जिले में नक्सलियों की फिर एक बार कायराना करतूत सामने आई है। जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोमे में बैनर बांध कर नक्सलियों ने ग्रामीण युवक को जनअदालत में सजा देने की बात कही है। ग्राम गोमे में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है। मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है। नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी लगाया है। हत्या की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है। पुलिस ने पूरे मामले को लेकर जांच करने की बात कही। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ही नक्सली ज्यादा सक्रिए हो गए हैं।

चुनाव के दोनों चरणों के बाद से लगभग हर रोज नक्सली किसी ना किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार को कांकेर में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी. नक्सलियों ने ग्रामीण पर डीआरजी के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया और हत्या कर दी। नक्सल घटना कोयलीबेड़ा इलाके के ग्राम गोमे की है. जहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण की हत्या करने की बात कही है. मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है. युवक की हत्या की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने लेते हुए घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है. जिसमें लिखा गया है कि अमर सिंह उइका ने डीआरजी को हमारे साथियों के बारे में सूचना दी. जिसकी वजह से दो नक्सल साथी मारे गए. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि सूचना मिली है | जांच की जा रही।

ख़बरें और भी …

Exit mobile version